अगले तीन हफ़्ते में पाकिस्तान में इतना बड़ा क्या होने जा रहा- पाँच बड़ी ख़बरें
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने सोमवार को घोषणा की थी कि कराची के समुद्री तटों पर जल्द ही एशिया का सबसे बड़ा तेल और गैस का भंडार पाया जा सकता है. पत्रकारों से बातचीत में प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने कहा कि तेल और गैस के खोजी अभियान से सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं. इमरान ने ये भी कहा कि अगले तीन हफ़्तों में पाकिस्तान के लिए बड़ी ख़बर आने वाली है. इमरान ने पाकिस्तानियों से कहा है कि वो सफलता के लिए दुआ करें. उन्होंने कहा कि इस सफलता से पाकिस्तान की तक़दीर बदल जाएगी. इमरान ने ये भी कहा कि संभव है कि भारत की तरफ़ से चुनाव से पहले कोई हमला हो लेकिन पाकिस्तान करारा जवाब देगा. ख़ान ने कहा कि पाकिस्तान इसे लेकर सतर्क है. पाकिस्तानी पीएम ने कहा, ''कराची में तेल और गैस के भंडार मिलने के बाद पाकिस्तान को आयात की ज़रूरत नहीं पड़ेगी. अल्लाह ने चाहा तो हमें तेल और गैस का विशाल भंडार मिलेगा.'' 14 जनवरी से बहुराष्ट्रीय कंपनियों के एक समूह ने कराची से 230 किलोमीटर दूर समुद्री तटों में खुदाई शुरू की है. नौ सालों के अंतराल के बाद पाकिस्तान ने समुद्र की गहाराई में तेल और गैस ...