Posts

Showing posts from November, 2018

17 साल पुराने मामले में माफी मांगें शाहरुख, HWC में आने का विरोध

शाहरुख खान 17 साल पुराने विवाद की वजह से मुसीबत में फंस गए हैं. भुवनेश्वर के स्थानीय संगठन कलिंग सेना ने राज्य में एक्टर के आने का विरोध किया है. 27 नवंबर को ओडिशा में होने वाले मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में किंग खान के आने से संगठन को आपत्ति है. क्या है पूरा विवाद दरअसल, ये पूरा विवाद 2001 में आई उनकी फिल्म अशोका से जुड़ा है. शाहरुख पर आरोप है कि उनकी फिल्म में ओडिशा के लोगों को अपमानित किया गया था. कलिंग सेना के प्रमुख हेमंत रथ ने एक्टर से माफी की मांग की है. उन्होंने इस संदर्भ में 1 नवंबर को पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है. जिसमें आरोप है कि शाहरुख खान ने ओडिशा के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाया. मूवी में कलिंग वार को गलत तरीके से दिखाया गया था. जिसकी वजह से राज्य की संस्कृति का अपमान हुआ. 11 ननंबर को कलिंग सेना ने एक रैली भी निकाली थी जिसमें किंग खान के पुतले को जलाया गया था. शाहरुख पर स्याही फेंकने की धमकी कलिंग सेना जनरल सेक्रेटरी निहार पाणी ने कहा , ''हमने शाहरुख खान के चेहरे पर स्याही फेंकने के इंतजाम कर लिए हैं. एयरपोर्ट से स्टेडियम के बीच उन...

18 सीटों पर 4:30 बजे तक 56% मतदान

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 18 सीटों पर मतदान खत्म हो गया। शाम 4:30 बजे तक कुल 56.58 फीसदी मतदान हुआ। नक्सलियों ने दंतेवाड़ा के 12 गांवों में ग्रामीणों को वोट देने से रोकने के लिए उन्हें बंधक बना लिया। यह अभी पता नहीं चल पाया है कि कितने लोग बंधक बनाए गए हैं। हालांकि, बाकी इलाकों में नक्सलियों की धमकी बेअसर साबित होती दिखी। राजनांदगांव के परडौनी गांव और बस्तर के किलेपाल समेत कई नक्सल प्रभावित इलाकों में बूथों पर वोटरों की लंबी कतारें नजर आईं।  दंतेवाड़ा के निलावाया, बुरगुम, पोटाली, नहाडी, काकड़ी, बर्रेम, जबेली, रेवाली, एटपाल, जियाकोडता, पूजारी पाल और मुलेर के ग्रामीणों को बंधक बनाया गया है। एडिशनल एसपी जीएन बघेल ने बताया कि इन गांवों में वोटिंग बूथ खुले रहे, लेकिन वोट डालने के लिए कोई नहीं आया। नक्सली ग्रामीणों को ले गए और उन्हें बंधक बनाकर रखा है। पांच सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय: पहले चरण में 31.79 लाख मतदाता हैं। कुल 190 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 42 उम्मीदवार करोड़पति हैं। कांग्रेस के 7 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले हैं। भाजपा का क्रिमिनल रिकॉर्ड वा...

अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में ट्रंप को झटका, निचले सदन में बहुमत खोया

अमेरिका में हुए मध्यावधि के चुनाव के नतीजों ने समीकरण बदल दिए हैं. डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत अभी दोनों सदनों में था, लेकिन अब निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में डेमोक्रेट्स बहुमत में आ गए हैं. उच्च सदन सीनेट में रिपब्लिकन का बहुमत बना रहेगा. इससे ट्रंप के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं. चुनाव में रूस के दखल मामले की जांच भी आगे बढ़ सकती है और उन पर महाभियोग चलाने का माहौल भी बन सकता है. राष्ट्रपति बनने के 2 साल बाद रिपब्लिकन पार्टी को इस तरह की हार का सामना करना पड़ा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह परिणाम यूएस में सत्ता का संतुलन स्थापित कर सकता है. क्योंकि 2016 में चुनाव के बाद से ट्रंप दोनों सदनों में बहुमत में थे. किसी तरह के कानून को पास कराने में उन्हें कोई टोकने वाला नहीं था.  अब डेमोक्रेट इस स्थिति में पहुंच गए हैं कि वह ऐसे कानून को रोक सकते हैं. अब ट्रंप पर ओपेक को फाइनेंस करने और 2016 के चुनाव में रूस के हस्तक्षेप मामले की जांच की आंच आ सकती है. इसके साथ ही यह मामला महाभियोग तक जा सकता है. इस चुनाव परिणाम को ट्रंप के खिलाफ जनमत संग्रह माना ज...