17 साल पुराने मामले में माफी मांगें शाहरुख, HWC में आने का विरोध

शाहरुख खान 17 साल पुराने विवाद की वजह से मुसीबत में फंस गए हैं. भुवनेश्वर के स्थानीय संगठन कलिंग सेना ने राज्य में एक्टर के आने का विरोध किया है. 27 नवंबर को ओडिशा में होने वाले मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में किंग खान के आने से संगठन को आपत्ति है.

क्या है पूरा विवाद

दरअसल, ये पूरा विवाद 2001 में आई उनकी फिल्म अशोका से जुड़ा है. शाहरुख पर आरोप है कि उनकी फिल्म में ओडिशा के लोगों को अपमानित किया गया था. कलिंग सेना के प्रमुख हेमंत रथ ने एक्टर से माफी की मांग की है. उन्होंने इस संदर्भ में 1 नवंबर को पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है.

जिसमें आरोप है कि शाहरुख खान ने ओडिशा के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाया. मूवी में कलिंग वार को गलत तरीके से दिखाया गया था. जिसकी वजह से राज्य की संस्कृति का अपमान हुआ. 11 ननंबर को कलिंग सेना ने एक रैली भी निकाली थी जिसमें किंग खान के पुतले को जलाया गया था.

शाहरुख पर स्याही फेंकने की धमकी

कलिंग सेना जनरल सेक्रेटरी निहार पाणी ने कहा, ''हमने शाहरुख खान के चेहरे पर स्याही फेंकने के इंतजाम कर लिए हैं. एयरपोर्ट से स्टेडियम के बीच उन्हें काले झंडे दिखाए जाएंगे. हमारे कार्यकर्ता पूरे रास्ते भर मौजूद रहेंगे.'' गौरतलब है कि किंग खान-करीना कपूर स्टारर मूवी अशोका 2001 में रिलीज हुई थी. विरोध-प्रदर्शन की वजह से ये फिल्म राज्य के थियेटरों में 7 दिन से ज्यादा नहीं चल पाई थी.

सीएम पटनायक का शाहरुख को न्योता

मालूम हो कि ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शाहरुख खान को 27 नवंबर को मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप 2018 के उद्घाटन समारोह के लिए इंवाइट किया है. ये कार्यक्रम भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में होगा. वहीं सीनियर पुलिस ऑफिसर का कहना है कि शाहरुख की विजिट के लिए सिक्योरिटी के खास इंतजाम किए जाएंगे.

हाल ही में हॉकी मेन्स वर्ल्ड कप के थीम सॉन्ग का प्रोमो शेयर किया गया. जिसमें ए आर रहमान और शाहरुख खान के साथ नजर आए. प्रोमो में दोनों "जय हिंद हिंद जय इंडिया" गाते हुए दिखे. ओपनिंग सेरेमनी में एआर रहमान लाइव परफॉर्म करेंगे.

Comments

Popular posts from this blog

肺炎疫情:日本北海道从防疫典范到重回封锁的教训

肺炎疫情:美确诊病例突破30万,特朗普警告将有“很多人死亡”

Медведев заткнул Америку: в полуфинале он сыграет с бывшим Шараповой