शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स मजबूत, निफ्टी 10,940 के स्‍तर पर

रुपये में शानदार मजबूती और कच्‍चे तेल की कीमतों में आई गिरावट का असर भारतीय  शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है.सप्‍ताह के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में जबरदस्‍त तेजी आई और सेंसेक्‍स करीब 95 अंकों की बढ़त के साथ  36,441.46 के स्‍तर पर खुला. शुरुआती कारोबार में यह 36, 450 के स्‍तर को पार कर गया. वहीं निफ्टी करीब 33 अंकों की बढ़त के साथ 10,941 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है.

बुधवार के शुरुआती कारोबार में जिन टॉप 10 कंपनियों के शेयर में बढ़त देखी गई उनमें एशियन पेंट, मारुति, एक्‍सिस बैंक, आईटीसी, एसबीआईएन, भारती एयरटेल, यस बैंक, एचयूएल, टाटा स्‍टील और रिलायंस हैं.वहीं लूजर्स शेयर की बात करें तो पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, टाटा मोटर्स, हीरो मोटो कॉर्प, टीसीएस हैं.   

रुपये में मजबूती

इन सबके बीच रुपये की शुरुआत  जोरदार बढ़त के साथ हुई. डॉलर के मुकाबले रुपया 34 पैसे की बढ़त के साथ 70.10 के स्तर पर खुला.  कारोबार के दौरान रुपये में और मजबूती आती दिख रही है और ये 70 के नीचे आ गया है. बता दें कि मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 1.11 रुपये यानी करीब 1.6 फीसदी मजबूत होकर 70.44 पर बंद हुआ था. इस मजबूती की वजह कच्‍चे तेल के कीमतों में आई गिरावट है. 

पिछले सप्‍ताह ऐसा रहा हाल

बीते सप्‍ताह की बात करें तो आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 35 अंक बढ़त के साथ 35,963  पर बंद हुआ. वहीं गुरुवार को सेंसेक्स 150.57 अंक तेजी के साथ 35,929 के स्‍तर पर बंद हुआ. जबकि बुधवार को सेंसेक्स 35779 के स्तर पर और मंगलवार को 35,150 के स्‍तर पर रहा. हालांकि सेंसेक्‍स में सोमवार को 713 अंकों की गिरावट आई और 34,959 के स्‍तर पर रहा .

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में किसानों का कर्ज माफ करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मीडिया से बात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर जुबानी हमला किया. लेकिन मीडिया से बातचीत के पहले राहुल गांधी को कैमरे पर क्या बोलना है यह बात उनके बगल में खड़े सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया उन्हें बताते दिखे.

दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया बाकी नेताओं के साथ संसद के बाहर राहुल गांधी के साथ मीडिया से बात करने खड़े थे. तभी उन्होंने राहुल गांधी से कहा कि आपको मीडिया से कहना है कि, 'मोदी जो नहीं कर पाए हैं वो मैं करके दिखा चुका हूं. मैंने कर्ज माफ़ कर दिया.'

फिर ज्योतिरादित्य की बात सुनने के बाद राहुल गांधी ने इशारों में हां कहा और मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में कर्जमाफी को अपनी उपलब्धि बताते हुए मोदी सरकार को घेरा.

Comments

Popular posts from this blog

肺炎疫情:日本北海道从防疫典范到重回封锁的教训

أغرب طرق استقبال العام الجديد: عندما يكون حظك حسب لون ملابسك الداخلية

肺炎疫情:美确诊病例突破30万,特朗普警告将有“很多人死亡”