अटल जी समेत 14 नेताओं को श्रद्धांजलि देने के बाद कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

विधानसभा सत्र के तीसरे दिन सदन में अटलजी सहित 14 नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले नवगठित 15वीं विधानसभा के तीसरे दिन बुधवार को उपाध्यक्ष पद के कांग्रेस से हिना कांवरे और भाजपा से जगदीश देवड़ा ने नामांकन दाखिल किया। विधानसभा की परंपरा के अनुसार, अब तक यह पद विपक्ष को दिया जाता था। लेकिन विधानसभाध्यक्ष पद के चुनाव के समय हुए घटनाक्रम के बाद अब कांग्रेस ने उपाध्यक्ष पद के लिए अपना प्रत्याशी खड़ा किया है। कांग्रेस ने बालाघाट की लांजी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हिना कांवरे को उपाध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है। हिना को कुछ दिन पहले पार्टी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता भी बनाया था।

मंगलवार को सदन में अध्यक्ष के चुनाव के दौरान जोरदार हंगामा हुआ था। प्रोटेम स्पीकर ने नियमों का हवाला देकर एनपी प्रजापति को अध्यक्ष घोषित कर दिया था। सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित की गई थी। इसके बाद विपक्ष ने सदन का बहिष्कार कर दिया था। विपक्ष की गैरमौजूदगी में प्रोटेम स्पीकर ने वोटिंग कराई, जिसमें प्रजापति को 120 मत मिले। सदन में आज राज्यपाल के अभिभाषण पर भी चर्चा होनी है।

22 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट: मंगलवार को राज्यपाल के अभिभाषण के बाद वित्तमंत्री तरुण भनोत ने मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए विधानसभा में 22 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का द्वितीय अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया था।

बजट में खास

कर्जमाफी योजना के लिए 5 हजार करोड़ रुपए।
 मेट्रो परियोजना के लिए 100 करोड़ रुपए।
अध्यापक, शिक्षाकर्मी और संविदा शाला शिक्षकों के मानदेय के लिए दो हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का इंतजाम किया है।
फसल बीमा योजना के लिए एक हजार करोड़ और फ्लेट भावांतर भुगतान के लिए डेढ़ हजार करोड़ रुपए।
सहकारी बैंकों की वित्तीय स्थिति सुधारने अंशपूंजी के लिए एक हजार करोड़ रुपए।
सड़क निर्माण के लिए पौने दो हजार करोड़ रुपए।
कृषि क्षेत्र को सवा सात हजार करोड़ रुपए से ज्यादा दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान के लिए 20 करोड़ रुपए।
सचिवालय सेवाओं के वेतन-भत्ते और चिकित्सा व्यय के लिए 15.66 करोड़।
होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा के अंतर्गत विशेष सेवाओं के लिए मानदेय देने सौ करोड़।
हाउसिंग फॉर ऑल के लिए 1905 करोड़, अमृत योजना में अनुदान के लिए 1328 करोड़ रुपए।
चार नई सिंचाई परियोजना (सुठालिया, हनौता, ताप्ती और भन्नी) के लिए सौ-सौ रुपए का प्रतीकात्मक बजट रखा गया है।

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश विधानसभा में इस बार बसपा के दो विधायक हैं। उनमें से एक रामबाई है। रामबाई ने सोमवार को कमलनाथ सरकार को अल्टीमेटम दिया था कि उन्हें मंत्री बनाया जाया कैसे बनना है ये कमलनाथ को तय करना है। उन्होंने ये भी कहा था कि आज नहीं तो कल मंत्री तो उन्हें बनाना ही पड़ेगा। मंगलवार को भी सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले उन्होंने सोमवार को कही बात दोहराई थी।

सोच में पड़ गए अध्यक्ष: बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने के थोड़ी देर बाद रामबाई अध्यक्ष एनपी प्रजापति की आसंदी के सामने पहुंच गई और उन्हें नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव जिस बंगले में रह रहे वह बंगला चाहिए। रामबाई ने इस बीच बुंदेली भाषा में भी अध्यक्ष से कुछ कहा। रामबाई की बात सुन अध्यक्ष कुछ सोच में पड़ गए। इस बीच राम बाई ने एक लिस्ट अध्यक्ष की सौंप दी। इस लिस्ट में कुछ बंगलों के नंबर लिखे थे। अध्यक्ष ने गोपाल भार्गव का बंगला देने में असमर्थतता जताई और दूसरा कोई बंगला देने कहा। इस पर रामबाई अध्यक्ष से बहस करने लगी। इसके बाद अध्यक्ष ने उन्हें 74 बंगला स्थित बी-12 बंगला लेने की बात कही। जिसे उन्होंने मान लिया।

Comments

Popular posts from this blog

肺炎疫情:日本北海道从防疫典范到重回封锁的教训

أغرب طرق استقبال العام الجديد: عندما يكون حظك حسب لون ملابسك الداخلية

肺炎疫情:美确诊病例突破30万,特朗普警告将有“很多人死亡”